एजुकेशन

Rajasthan SET 2023: जारी हुआ राजस्थान एसईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 11, 2023, 07:18 PM IST

Rajasthan SET 2023 Notification Out:राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आरएसईटी 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसी के साथ उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया जो राज्य की एसईटी परीक्षा के माध्यम से लेक्चरशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता हासिल करना चाहते थे।

Image

राजस्थान एसईटी परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

Rajasthan Public Service Commission (RPSC) RSET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार राज्य में लेक्चरशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर शिक्षण क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका आ गया है।

बता दें, इस बार राज्य में SET परीक्षा का अयोजन लंबे समय के बाद होने वाला है, इस बीच कई उम्मीदवार इंटरनेट पर SET परीक्षा के आयोजन की मांग कर रहे थे। इससे पहले के आयोजन की बात करें, तो 2013 में आखिरी बार Rajasthan SET 2023 Notification जारी किया गया था, दूसरी तरफ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) साल में दो बार परीक्षा का आयोजन करती है।

इस बार राजस्थान लोक सेवा आयोग RSET 2023 का आयोजन नहीं करेगा, बल्कि गुरू गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा RSET 2023 का आयोजन करेगा। जीजीटीयू को RSET 2023 आयोजित करने की जिम्मेदारी रहेगी। जो उम्मीदवार Rajasthan SET Notification 2023 देखना चाहते हैं, उन्हें इस लिंक Notification Link पर जाने की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए कल यानी 12 जनवरी 2023 से आवेदन लिंक खुल जाएगा। rajasthan set 2023 apply online करने की जरूरत होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 1 माह तक का समय होगा, बता दें, 11 फरवरी 2023 तक आवेदन करने का मौका होगा।

कब होगी Rajasthan SET 2023 EXAM

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Rajasthan SET 2023 EXAM का आयोजन 19 मार्च 2023 को किया जाएगा।

क्या है NET और SET में अंतर

NET और SET परीक्षा हर साल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो सहायक प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं। भारत में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) आयोजित की जाती है, राज्य स्तर पर राज्य पात्रता परीक्षा (SET) आयोजित की जाती है। इसी तरह राजस्थान एसईटी परीक्षा का मकसद राज्य में सहायक प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में लोगों की भर्ती करना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article