Rajasthan School Time Change due to extreme heat wave: राजस्थान में स्कूलों की टाइमिंग व अवकाश को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भीषण गर्मी या हीट वेव की वजह से यहां एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें स्कूल की टाइमिंग बदलने व अवकाश को लेकर जानकारी आई है। इसके अनुसार, राजस्थान के धौलपुर जिले में हीट वेव के चलते स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है, यहां हीट वेव की वजह से दो दिन यानी 8 और 9 मई को अवकाश का ऐलान किया गया, यानी कल 9 मई को भी बंद रहेंगे स्कूल।
खबर के अनुसार, इस जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह फैसला निजी और सरकारी स्कूलों सभी को मानना होगा।
राजस्थान में स्कूल का समय बदलने पर जारी हुई विज्ञप्ति
हीट वेव व भीषण गर्मी के चलते अब स्कूलों का समय बदलने और अवकाश घोषित करने का अधिकार शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर को दे दिया है यानी जिला कलेक्टर को यह अधिकार होगा कि वह स्थिति को देखकर अपने-अपने जिलो में अवकाश देने या स्कूल का समय बदलने को लेकर निर्णय ले सकते हैं। जाहिर है गर्मी के प्रकोप से पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है, ऐसे में यह निर्णय बड़ी राहत की खबर हो सकती है।
नोटिफिकेशन में कही गई यह बात, Rajasthan School News in Hindi
राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर तक के विद्यार्थियों का समय परिवर्तन या अवकाश घोषित करते के लिए आपको सत्र के अंत के लिए अधिकृत किया जाता है। कृपया अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करें कि विद्यालयों के अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन बाधित न हो।
उक्त समय परिवर्तन या अवकाश भीषण गर्मी की परिस्थिति के मध्यनजर केवल विद्यार्थियों हेतु ही किया जाए।
