एजुकेशन

Rajasthan School Holiday List 2023: राज्सथान में अगले साल इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब पड़ेंगी छुट्टियां

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 16, 2022, 01:33 PM IST

Rajasthan School Holiday List 2023, Rajasthan Sarkari School Chutti List 2023: साल 2023 शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बच्चे और बड़े अगले साल की तैयारी में अभी से लग गए हैं। इसके लिए आप अगले साल राज्सथान में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान स्कूल हॉलीडे लिस्ट 2023

Photo : iStock

Rajasthan School Holiday List 2023: बच्चे हों या बड़े छुट्टियों का इंतजार सबको रहता है। यह साल बीतने को है और कुछ ही दिन में नया साल दस्तक देने वाला है। ऐसे में सभी अगले साल की तैयारी में अभी से लग गए हैं। अगर आप भी छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां अगले साल पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

साल 2023 में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी। अगले साल 365 दिनों में से 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा गर्मी और ठंडी की छुट्टी अलग से मिलेगी। हालांकि, अलग अलग राज्य में छुट्टियों में कुछ बदलाव भी हो सकता है। आप यहां अगले साल पड़ने वाली छुट्टी की पूरी लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

DateEventDay
26 जनवरीगणतंत्र दिवसगुरूवार
5 फरवरीमो. हजरत अली जन्मदिवसरविवार
18 फरवरीमहाशिवरात्रिशनिवार
7 मार्चहोलिका दहनमंगलवार
8 मार्चहोलीबुद्धवार
30 मार्चराम नवमीगुरूवार
04 अप्रैलमहावीर जयंतीमंगलवार
07 अप्रैलगुड फ्राइडेशुक्रवार
14 अप्रैलडॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवसशुक्रवार
22 अप्रैलईद उल फितरशनिवार
05 मईबुद्ध पूर्णिमाशुक्रवार
29 जूनबकरीदगुरूवार
29 जुलाईमोहर्रमशनिवार
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवसमंगलवार
31 अगस्तरक्षाबंधनगुरूवार
07 सितम्बरजन्माष्टमीगुरूवार
28 सितम्बरबारावफातगुरूवार
02 अक्टूबरगांधी जयंतीसोमवार
23 अक्टूबरमहानवमीसोमवार
24 अक्टूबरविजयादशमीमंगलवार
12 नवंबरदीपावलीरविवार
13 नवंबरगोवर्धन पूजासोमवार
15 नवंबरभैया दूज / चित्रगुप्त जयंतीबुद्धवार
27 नवंबरगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमासोमवार
25 दिसंबरक्रिसमससोमवार
राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां और राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही इंतजार खत्म करेगा।
अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article