Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025 Released: राजस्थान में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड या दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025) खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने आज यानी 18 अगस्त 2025 को पीटीईटी 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर (Rajasthan PTET Seat Allotment List) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025
बता दें जिन उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट किए गए हैं उन्हें 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच अपनी फीस जमा करना होगा। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को 25 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025
Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025 2025 Download
- सबसे पहले ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
Rajasthan PTET Seat Allotment List 2025 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
कब जारी हुआ था रिजल्ट
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट 2 जुलाई को घोषित किया था। वहीं फाइनल आंसर की 24 जून, 2025 को जारी की गई थी। इस वर्ष राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 2.73 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है, 2024 में 4.27 लाख और 2023 में 5.21 लाख आवेदन आए थे।
