एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2024 Declared: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan PTET Result 2024 Declared: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट PTET 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET 2024 रिजल्ट जारी

Rajasthan PTET Result 2024 Declared: राजस्थान PTET रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट PTET 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट जारी हो गया है। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने रिजल्ट जारी किया है।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी VMOU कोटा ने 9 जून 2024 को PTET 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। अब, प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों की ओर से उठाई आपत्तियों के आधार पर, फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan PTET Result 2024 यहां डायरेक्ट चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ptetvmou2024.com पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Rajasthan PTET Result 2024 Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स दो साल वाले और चार साल वाले बीएड प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी VMOU कोटा द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम से जुड़ी हर डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Result 2024 Toppers Name

दो वर्षीय बीएड में हनुमानगढ़ के देवीलाल टॉपर रहे हैं। देवीलाल को 600 में से 526 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, चार साल वाले बीए बीएड प्रोग्राम में झुंझुनूं की अक्षरा सेनी टॉपर रही हैं। अक्षरा को 600 में से 514 अंक प्राप्त हुआ है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article