एजुकेशन

Rajasthan PTET Answer Key 2024: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें ऑब्जेक्शन करने का तरीका

Rajasthan PTET Answer Key 2024 Released: राजस्थान के वर्धमान महाविर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से Rajasthan PTET 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर आंसर की चेक कर सकते हैं। Rajasthan PTET 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है।

Image

Rajasthan PTET परीक्षा की आंसर की जारी

Photo : iStock

Rajasthan PTET Answer Key 2024 Released: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राजस्थान के वर्धमान महाविर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से Rajasthan PTET 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर आंसर की चेक कर सकते हैं। Rajasthan PTET 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है।

राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था। वहीं, परीक्षा के लिए आंसर की अब जारी हो गई है। आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan PTET Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan PTET Answer Key 2024 Here के लिंक पर जाएं।
  • यहां Check Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आंसर की डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
Rajasthan PTET Answer Key 2024 Direct Link

Rajasthan PTET आंसर की पर करें ऑब्जेक्शन

राजस्थान पीटीईटी 2 ईयर कोर्स और चार ईयर बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स दोनों की आंसर की जारी कर दी है। पेपर कोड ए बी सी और डी चारों की आंसर की जारी हो गई है। परीक्षार्थी अपने पेपर कोड के अनुसार आंसर की का मिलान कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक यहां नीचे भी उपलब्ध करवा दिया है।

राजस्थान पीटीईटी आंसर की पर यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो उम्मीदवार प्रश्न पत्र पर आपत्ति 17 जून से 19 जून 2024 तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसमें प्रति प्रश्न आपत्ति फीस 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आपत्तियां पीटीईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमांक अनुसार ही प्रविष्ट करें आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 19 जून को रात्रि 12:00 तक रखी गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article