एजुकेशन

Rajasthan PTET 2023: बीएड सिलेबस के लिए आवेदन शुरू, राजस्थान पीटीईटी नोटिफिकेशन ptetggtu.com पर जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 19, 2023, 10:57 AM IST

Rajasthan PTET 2023: राजस्थान पीटीईटी 2023 आवेदन प्रक्रिया 5 मई को आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर समाप्त होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को यहां पर चेक किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म को जमा करने की लास्ट डेट 5 अप्रैल 2023 रखी गई है और राजस्थान पीटीईटी के लिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस भी यहां पर चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान PTET परीक्षा 2023

Photo : iStock

Rajasthan PTET 2023: गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय और दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राजस्थान पीटीईटी 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ptetggtu.com पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हुई थी और आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 5 अप्रैल, 2023 है।

Rajasthan PTET 2023: ऐसे करें राजस्थान पीटीईटी के लिए आवेदन

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर जाएं।

होम पेज पर आप जिस कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।

अपने आवेदन फॉर्म को भरें।

इसके बाद आवेदन फीस के लिए भुगतान करें।

भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म को जमा करें।

उम्मीदवार यहां पर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2023 परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। PTET 2023 परीक्षा दो साल के B.Ed कोर्स के लिए और चार साल के B.A. B.Ed या B.Sc. के लिए आयोजित की जाती है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार जारी की जाएगी। इसके अलावा अन्य अपडेट्स के लिए भी वेबसाइट को चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article