एजुकेशन

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की, police.rajasthan.gov.in से करें चेक

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 Link: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in पर जारी कर ​दी गई है, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिं​क से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, जानें ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क

Image

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 Download: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 Check व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार इन आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं, वे निर्धारित शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं। जानें कितनी होगी फीस व कैसे चेक करें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025

कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 और 14 सितंबर को राज्य भर के 21 जिलों में किया गया था। राजस्थान पुलिस विभाग ने अब इसकी आंसर की जारी कर दी है।

ध्यान रहे, ये प्रोविजनल आंसर है, बाद में फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,000 पदों को ऑनलाइन भरा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पांडे ने जानकारी साझा की कि 3,76,902 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने के लिए कितना देना होगा शुल्क

जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई विसंगति मिलती है, वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों से प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। बिना दस्तावेजों के उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के बाद, विभाग आपत्तियों की जांच करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंसर की में संशोधन करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आपत्ति विंडो 21 सितंबर से 23 सितंबर (रात 11:59 बजे) तक सक्रिय रहेगी।

एक नजर परीक्षा पर

उम्मीदवारों को परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्नों के उत्तर देने थे। उम्मीदवारों को सरकारी परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article