एजुकेशन

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Declared: जारी हुआ राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें कटऑफ मार्क्स

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Declared: राजस्थान हाईकोर्ट ने ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Declared: यहां देखें राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Declared: राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Driver Result 2026) खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Driver Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें यह रिजल्ट दो प्रमुख भाग के लिए जारी किया गया है। यहां पार्ट 1 के तहत जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में ड्राइवर के पद के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं पार्ट 2 के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में चौफर के पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्त नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Driver Result 2026 Check Here

  • सबसे पहले hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan High Court Driver Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Rajasthan High Court Driver Result: कब हुई थी परीक्षाएं

राजस्थान उच्च न्यायालय और आरएसएलएसए में चौफर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी, साथ ही जिला न्यायालयों और डीएलएसए में ड्राइवर पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित की गई थी।

Rajasthan High Court Driver Cut Off Marks: यहां देखें कटऑफ मार्क्स

बता दें प्रतापगढ़ टीएसपी के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों का कट-ऑफ 52 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों का 48 था। बांसवाड़ा टीएसपी में अनारक्षित उम्मीदवारों का कट-ऑफ 52 था, जबकि डूंगरपुर टीएसपी में अनारक्षित वर्ग के लिए 55 अंक निर्धारित किए गए थे। ड्राइवर पदों के लिए गैर-टीएसपी श्रेणी में अनारक्षित उम्मीदवारों का कट-ऑफ 78, अनुसूचित जाति (एससी) का 75, अनुसूचित जनजाति (एसटी) का 72 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी/एमबीसी-एनसीएल) के 77 था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article