3Rajasthan Driver Answer Key 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान ड्राइवर (Vahan Chalak) भर्ती परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। बोर्ड ने 23 नवंबर 2025 को आयोजित वाहन चालक सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड JK26) का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र के अनुसार उत्तर मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी ड्राइवर भर्ती परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने सवालों के सही उत्तर चेक कर सकते हैं। इसके उपरांत अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं। गलत प्रश्न मिलने पर अभ्यर्थियों के पास आपत्ति (Objection) दर्ज कराने का भी अवसर है।
ऐसे चेक करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सेक्शन में अपना आवेदन/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और राजस्थान ड्राइवर भर्ती के लिए आंसर की दिखाई देगी।
- राजस्थान ड्राइवर भर्ती आंसर की डाउनलोड करें।
23 नवंबर को हुई थी परीक्षा
बोर्ड ने 23 नवंबर 2025 को आयोजित वाहन चालक सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड JK26) का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। यह परीक्षा दो घंटे की हुई थी जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। कुल अंक 200 निर्धारित थे। हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी, अंग्रेज़ी, राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, भारतीय संविधान (राजस्थान संदर्भ सहित), गणित, कंप्यूटर, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न शामिल रहे।
