LIVE

बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026, predeledraj2026.com से मिलेगा स्कोर कार्ड

राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो खत्म होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजों की घोषणा करेंगे। आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट की घोषणा होगी।

बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026, predeledraj2026.com से मिलेगा स्कोर कार्ड

बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026, predeledraj2026.com से मिलेगा स्कोर कार्ड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE Updates check scorecards direct link predeledraj2026.com sarkari result: राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो बस खत्म होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजों की घोषणा करेंगे। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई को करवाया गया था। एग्जाम के लिए 605242 प्राप्त हुए थे जिसमें से 497178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। Rajasthan Pre DElEd Result घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर एक्टिव हो जायेगा जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होने पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 50%, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा के लिए 45% निर्धारित है।


CBSE Class 10th Result LIVE: कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

JUN 10, 2026 15:03 IST

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 LIVE: बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी?

VMOU की ओर से अगले कुछ ही मिनट में रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद छात्र ऑनलाइन नतीजे चेक कर सकते हैं।
JUN 10, 2026 15:03 IST

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 LIVE: जारी हो रहा रिजल्ट

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के नतीजे जारी हो रहे हैं। लिंक ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर एक्टिव किया जा रहा है।
JUN 10, 2026 14:57 IST

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 LIVE: रोल नंबर रखें तैयार

रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
JUN 10, 2026 14:47 IST

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 LIVE: predeledraj2026.com से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) आज बीएसटीसी प्री डीएलएड परिणाम जारी कर रही है।
JUN 10, 2026 14:41 IST

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 LIVE: स्कोर कार्ड में चेक करें ये जानकारी

अपना नाम
परीक्षा का सत्र
माता-पिता का नाम
रोल नंबर
टोटल मार्क्स
पास/फेल
JUN 10, 2026 14:40 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: कैटेगिरी पासिंग मार्क्स

जनरल-50 प्रतिशत
एससी/एसटी- 45 प्रतिशत
ओबीसी-45%
दिव्यांग- 45%
विधवा/तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (जनरल कैटेगिरी) 45%
JUN 10, 2026 14:31 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: आधे घंटे में आएगा रिजल्ट

राजस्थान बीएसटीसी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर महावीर ओपन यूनिवर्सिटी गांधी भवन से परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
JUN 10, 2026 14:31 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले VMOU की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
यहां होमपेज पर Pre DElEd Examination 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की ठीक-ठीक भर दें।
सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकाल कर सकते हैं।
JUN 10, 2026 14:29 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: आधे घंटे में रिजल्ट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: आधे घंटे में जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट, 5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
JUN 10, 2026 14:07 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : बाहर के अभ्यर्थियों के लिए सीटें

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिशन के लिए 5 प्रतिशत सीटें राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व रखी गई हैं। मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
JUN 10, 2026 13:38 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : डेढ़ घंटे में आएगा रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रोफेसर बीएल शर्मा की उपस्थिति में कल यानी 10 जून को राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट 3 बजे आने वाला है।
JUN 10, 2026 13:20 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : कितने सीटों पर होंगे एडमिशन

इस साल, अलग-अलग 'डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन' (DElEd) कॉलेजों में उपलब्ध 25,970 सीटों के लिए एडमिशन दिए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
JUN 10, 2026 12:29 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : कैसे मिलेगा दाखिला ?

राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम के बाद कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट अपने स्कोर के मुताबिक पसंदीदा कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रेफरेंस के मुताबिक अप्लाई करेंगे।
JUN 10, 2026 11:51 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : क्यों खास है डीएलएड परीक्षा ?

प्री डीएलएड परीक्षा में राजस्थान में शिक्षक बनने की दिशा में ये काफी अहम पड़ाव मानी जाती है, जिसके जरिये उम्मीदवारों को डीएलएड कोर्स में प्रवेश मिलता है, जो प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।
JUN 10, 2026 11:14 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : कुल कितने आवेदन हुए ?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो बीएल वर्मा ने बताया कि इस बार बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 65042 आवेदन मिले थे। वहीं परीक्षा में कुल 497178 परीक्षार्थी शामिल हुए।
JUN 10, 2026 10:29 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 10, 2026 10:15 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE : कब जारी होगा रिजल्ट ?

आज दोपहर 3 बजे राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। ये परिणाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक किया जा सकेगा।
JUN 10, 2026 10:10 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: कुछ देर में जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो खत्म होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजों की घोषणा करेंगे।
JUN 09, 2026 23:01 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: जनरल कैटेगिरी के लिए पास होने के लिए इतने नंबर

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result LIVE राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 50%, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा के लिए 45% निर्धारित है।
JUN 09, 2026 21:09 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 LIVE: कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

इस बार परीक्षा में कुल छह लाख पांच हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल 497178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा 41 जिलों में संचालित हुई। राज्य के कुल 1774 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी।