Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 : राजस्थान प्री डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी खोला गया है। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की का लिंक एक्टिव हो गया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से सेट ए, बी, सी और डी के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Pre DElEd Answer Key ऐसे करें चेक
- आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Updates पर क्लिक करें।
- अब
Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key के लिंक पर जाएं। - अपने सेट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की चेक करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
आपत्ति का मौका
BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 के साथ, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा, राजस्थान ने उम्मीदवारों को आंसर की पर अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार 07 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे) से पहले helpdeskpredeled@vmou.ac.in पर ई-मेल भेजकर ऑफलाइन मोड के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर के साथ उम्मीदवारों को सही आंसर का अधिकृत प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों को परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा सॉल्व किया जाएगा। इस सॉल्व करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट भी जारी होगा। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाना होगा।
