Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर लें तेज, एग्जाम में बचे चंद दिन
Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर लें तेज, एग्जाम में बचे चंद दिन
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Download Link
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटें खाली हैं। लेकिन ध्यान रहे यहां वही उम्मीदवार दाखिला ले सकेंगे, जिन्होंने प्री डीएलएड की परीक्षा क्वालीफाई की होगी। परीक्षा का आयोजन पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। प्री डीएलएड के लिए पंजीकरण करने वालों में सबसे अधिक संख्या उदयपुर के युवाओं की है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पास इस पर दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ परीक्षा के लिए जाते समय एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, यदि नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या फोटो या सिग्नेचर में कहीं कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत बोर्ड को मेल कर सूचित करें।
