एजुकेशन

Rajasthan Board 2023: राजस्थान बोर्ड के एडमिट कार्ड कब कहां व कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 05:52 PM IST

Rajasthan Board 2023: राजस्थान बोर्ड 2023 की परीक्षाएं शुरू होने वाली है, जो छात्र आरबीएसई की इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र यहां से जान सकेंगे कि राजस्थान बोर्ड के एडमिट कार्ड कब कहां व कैसे करें डाउनलोड

Image

राजस्थान बोर्ड 2023 के एडमिट कार्ड

Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE Admit Card 2023 बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। जो छात्र आरबीएसई की इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एक बार राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE Admit Card 2023 ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रयास करने जा रहे हैं, उन्हें अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा, और कोरोना प्रोटोकाल को फॉलो करना होगा।

आरबीएसई 10वीं, 12वीं हॉल टिकट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, आरबीएसई एडमिट कार्ड 2023 पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • अपना स्कूल लॉगिन और पासवर्ड दर्ज करें
  • आरबीएसई लॉगिन एक्सेस करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड परीक्षा दिनांक 2023

आरबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2023 16 मार्च से 11 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2023 9 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक होगी। Rajasthan Board 2023 Exam सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित समय पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसकी जानकारी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आएगी। RBSE Rajasthan Class 10, 12 Board Exam Admit Card 2023 को लेकर जल्द ही अपडेट आने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार, इसी हफ्ते राजस्थान बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article