एजुकेशन

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर कैंसिल, दोबारा देनी होगी परीक्षा

RBSE Class 12 Business Administration Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई ने 22 मार्च को आयोजित कक्षा 12वीं की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा रद्द कर दी है। अगर आपने भी ये परीक्षा दी है, तो दोबारा पेपर देने के लिए तैयार रहे, पढ़ें पूरी खबर

Image

राजस्थान कक्षा 12 व्यवसाय प्रशासन परीक्षा रद्द

Rajasthan Class 12 Business Administration Exam: बड़ी खबर! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई ने 22 मार्च को कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्रों के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा आयोजन कराया था, इसे रद्द कर दिया गया है। (Rajasthan Board Exam 2025) अगर आपने भी ये परीक्षा दी है, तो दोबारा पेपर देने के लिए तैयार रहे। (RBSE Class 12th Exam 2025) आधिकारिक बयान में आया है कि '12वीं कक्षा कॉमर्स में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित करवाया जाएगा, पेपर सेटर के खिलाफ होगी कार्यवाही, बोर्ड परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित करेगा !!'

Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE class 12 Business Administrative exam को कैसिल कर दिया गया है, यानी जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें एक और बार इस विषष की परीक्षा देनी होगी, हालांकि अभी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही परीक्षा की तिथि बता दी जाएगी।

क्या है पेपर कैंसिल करने का कारण

12वीं कक्षा कॉमर्स में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की गई थी। Times Now से खास बातचीत में, RBSE के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि प्रश्नपत्र पिछले साल जैसा ही था। बोर्ड के अधिकारियों ने एक ट्वीट में कहा कि प्रश्नपत्र सेट करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे शब्दों में, RBSE ने इसे लापरवाही का मामला बताया है और पेपर सेट करने के लिए जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है।

पढ़ें आधिकारिक पोस्ट

कब तक हो सकती है दोबारा परीक्षा

परीक्षा आयोजित करने की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। संबंधित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित तिथि से अवगत होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर timesnowhindi.com/education पर भी नजर रख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article