RRB Group D Result 2022, RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी रिजल्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरआबी ने ग्रुप डी रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि परीक्षा के नतीजे इसी महीने जारी होने जा रहे हैं।
आरआबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट 24 दिसंबर 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आरआरबी द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
How to download RRB Group D Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजनल पर जाएं।
- फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
- अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
