एजुकेशन

QS World University Rankings Sustainability 2026 में भारत से आईआईटी दिल्ली आगे, इस देश की यूनिवर्सिटी को मिला पहला स्थान

QS World University Rankings Sustainability 2026: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 को आज 18 नवंबर को जारी किया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी) इस वर्ष भारत में शीर्ष रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है, जानें इस सूची में किस देश की यूनिवर्सिटी ने मारी बाजी

Image

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग सस्टेनेबिलिटी 2026

QS World University Rankings Sustainability 2026: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 की घोषणा आज 18 नवंबर को की गई है। इस रैंकिंग में कोई भी भारतीय संस्थान टॉप 200 में जगह नहीं बना पाया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी) इस वर्ष भारत में शीर्ष रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है। हालांकि, आईआईटी दिल्ली पिछले वर्ष के 171वें स्थान से फिसलकर 205वें स्थान पर आ गया है।

आईआईटी दिल्ली के बाद आईआईटी बॉम्बे का स्थान रहा, जिसकी वैश्विक रैंकिंग 236 (पिछले वर्ष 235वें स्थान से एक पायदान नीचे) और आईआईटी खड़गपुर का स्थान रहा (236, पिछले वर्ष 202वें स्थान से नीचे)।

दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 भारतीय संस्थानों में से 6 आईआईटी हैं। क्यूएस के अनुसार, इस वर्ष रैंकिंग में शामिल 15 आईआईटी में से छह ने 2025 की तुलना में 2026 में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

2026 रैंक 2025 रैंक संस्थान स्थान
=205=171 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) नई दिल्ली
= 235 =234 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IITB) मुंबई
=236 =202 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT-KGP) खड़गपुर
=241 =299 दिल्ली विश्वविद्यालय नई दिल्ली
=305 =277 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IITM) चेन्नई
=310 =245 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) कानपुर
=310 =245 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) कानपुर
=352 =396 वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT) वेल्लोर
=352 =561 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IITR) रुड़की
=462 =376 भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर बैंगलोर
=467 =401 मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (MAHE) मणिपाल
=478 =412 अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई
=487 =535 बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स पिलानी)पिलानी
=522 =566 शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालयSolan
=544 =749 लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) चहेरू
=553=476 जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता
इसके अलावा भी कुछ भारतीय विवि ने अपना सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है:-

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (=352वां), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (=352वां), शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज (=522वां), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (544वां), पंजाब यूनिवर्सिटी (569वां), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (594वां), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला (652वां), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू वाराणसी (672वां) और यूपीईएस (682वां) शीर्ष 700 में शामिल भारतीय विश्वविद्यालय हैं।

2026 रैंक 2025 रैंक संस्थान स्थान
=1 =3 लुंड विश्वविद्यालय स्वीडन
=2 =1 टोरंटो विश्वविद्यालय कनाडा
=3 =5 यूसीएल यूके
=4 =7 एडिनबर्ग विश्वविद्यालय यूके
=5 =5 ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय कनाडा
=6 =39 लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) यूके
=7 =7 इंपीरियल कॉलेज लंदन यूके
=7 =12 न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय (यूएनएसडब्ल्यू सिडनी) ऑस्ट्रेलिया
=9 =15 मैकगिल विश्वविद्यालय कनाडा
=10 =9 मैनचेस्टर विश्वविद्यालय यूके
=11 =2 ईटीएच ज्यूरिख स्विट्जरलैंड
=11 =3 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (यूसीबी) यूएसए
=13 =19 स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालययूएसए
=14 =199 ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय यूनाइटेड किंगडम
=15 =11 सिडनी विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया
कुल मिलाकर, अमेरिका के 240 विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल हैं, इसके बाद चीन के 163, ब्रिटेन के 109, भारत के 103 और फ्रांस के 76 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article