एजुकेशन

Punjab School Holiday Extended: पंजाब में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, 7 जनवरी तक बंद रहेंगे प्राइवेट और सरकारी स्कूल

Punjab School Holiday Winter vacation Dates: पंजाब में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच ठंड के मौसम के चलते पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। राज्य के सभी स्कूल अब 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, आठ जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे।

Image

पंजाब में स्कूल बंद

Photo : iStock

Punjab School Holiday Winter vacation Dates: पंजाब में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच ठंड के मौसम के चलते पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। राज्य के सभी स्कूल अब 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, आठ जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड का असर अभी बढे़गा और धुंध अपना रंग दिखाएगी। उधर, हिमाचल से सटे पंजाब के मैदानी इलाके में दिनभर तेज हवाएं चल रही है।

पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है. स्कूली विद्यार्थियों की फिलहाल 31 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टियां थीं लेकिन अब बढ़ती ठंड को देखते हुए छुट्टियां आगे भी बढ़ गई हैं। पंजाब में शीतलहर चल रही है। इस वजह से अभिभावक, शिक्षक और छात्र चिंतित हैं और शायद इसी चिंता के चलते पंजाब सरकार भी छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Punjab School Holidays: क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे जिससे ठंड में बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होना तय है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली में स्कूल बंद

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में हाईब्रिड मोड में स्कूल चल रहे हैं, लेकिन साथ ही सरकार ने विंटर वेकेशन की घोषणा भी कर दी है। यहां 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। वैसे अगर ठंड बढ़ गई तो विंटर वेकेशन की शुरुआत पहले भी हो सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article