Kisan Andolan Punjab School College Closed Update: पंजाब में किसानों के आंदोलन का असर स्कूलों और कॉलेजों पर भी देखने को मिल रहा है। पंजाब में स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे हैं। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 34 दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं, जिनके समर्थन में किसानों ने आज यानी 30 दिसंबर 2024 को पंजाब बंद की घोषणा की है। पंजाब में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसकी आधिकारिक घोषणा पंजाब सरकार ने की थी।
Punjab University Exam Date: पंजाब यूनिवर्सिटी में बदली परीक्षा की तारीख
पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी में भी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि पंजाब बंद के चलते 30 दिसंबर 2024 को होने वाली परीक्षाएं 31 दिसंबर 2024 को होंगी।
School Closed in Haryana: हरियाणा में स्कूल बंद
देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में स्कूल बंद की घोषणा की गई है। हरियाणा के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा की है। हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली, यूपी, हरियाणा के कई स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं।
दिल्ली-एनसीआर में हाईब्रिड मोड में स्कूल चल रहे हैं, लेकिन साथ ही सरकार ने विंटर वेकेशन की घोषणा भी कर दी है। दिल्ली 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
