एजुकेशन

Punjab Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए खाकी पहनने का सुनहरा मौका, पंजाब पुलिस ने निकाली 3,297 पदों पर बंपर भर्ती

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस ने 3,297 कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। पंजाब पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अच्छी बात यह है कि 12वीं पास उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

पंजाब पुलिस ने निकाली 3,297 पदों पर बंपर भर्ती

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर के रिक्तियों को भरने के लिए निकाली गई है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन में आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि के साथ कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है, इसकी क्या योग्यता है आदि की जानकारी भी दी गई है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: क्या है आवेदन की डेट

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। उम्मीदवार समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और होने वाली परीक्षा की तैयारी करें।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: किन पदों पर निकली है भर्ती

पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर 3,297 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इसमें जिला पुलिस कैडर की 2,522 रिक्तियां है और सशस्त्र पुलिस कैडर पदों के 775 रिक्तियां हैं।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या उसके बराबर की कोई परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

पूर्व सैनिक 10वीं कक्षा पास की योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार का पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पंजाबी भाषा का अध्ययन या मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी भाषा की पढ़ाई होना अनिवार्य है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: आयु सीमा

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके कम और अधिक आयु वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

पंजाब पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहला लिखित परीक्षा, दूसरा शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट PST और तीसरा शारीरिक मापन टेस्ट यानी PMT। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन

कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी पंजाब पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article