एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे देख सकेंगे, जानें 10वीं की मार्कशीट कैसे निकालें?

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री राजस्थान अजमेर 20 मार्च तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी (Rajasthan Board 10th Result 2026) सकता है। वहीं मार्च में ही 12वीं के रिजल्ट की संभावना है। इस बात की जानकारी आरबीएसई के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने (RBSE 10th Result 2026) दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें, राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें से संबधित जानकारी जान सकते हैं।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, जानें कैसे देख सकेंगे परिणाम

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan Board 10th Result 2026) खबर है। हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास घोषित किया जा (RBSE 10th Result) सकता है। वहीं 12वीं के नतीजे भी इस माह जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Rajasthan Board 10th Result 2026: कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बता दें आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 29 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षाएं राज्य के 6170 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब कॉपियों के जांचने और मार्क्स एंट्री का काम किया जा रहा है। इस बीच छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे? आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनोड करें? यहां आप जान सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026: सबसे पहले जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले सात सालों में पहली बार मार्च में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यहां आप जान सकते हैं।

202528 मई
202429 मई
20231 जून
202213 जून
202130 जुलाई
202028 जुलाई
20193 जून

Rajasthan Board Class 10th Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

Rajasthan Board Class 10th 12th Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Board 10th Marksheet 2026

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स यहां से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan Board Result 2026: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article