एजुकेशन

Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंग्लिश का पेपर हुआ रद्द, पढें पूरी खबर

Punjab Board 2025 Class 12th English Paper: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 28 फरवरी को आयोजित इंग्लिश पेपर को कैंसिल कर दिया गया है। बता दें, भेजी गई फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद पेपर किया गया रद्द

Image

पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंग्लिश का पेपर हुआ रद्द

Punjab Board 2025 Class 12th English Paper Cancelled: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 28 फरवरी को कक्षा 12वीं के छात्रों कि लिए इंग्लिश पेपर का आयोजन किया गया था। PSEB की और से भेजी गई फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद पेपर रद्द कर दिया गया।

PSEB ने इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 28 फरवरी को अंग्रेजी पेपर का आयोजन किया था। पेपर के दौरान जब फ्लाइंग स्क्वाड की टीम पहुंची तो उन्होंने मास चीटिंग यानी सामूहिक नकल पाया, फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद ही इस पेपर को रद्द किया गया है।

सेंटर नम्बर 220681 में 115 स्टूडेंट्स पेपर दे रहे थे, इस रिपोर्ट के बाद पूरे सेंटर को इस मामले में शामिल पाया।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे होने वाली परीक्षाओं की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Punjab Board 2025 Class 10th

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से चल रही है। परीक्षाएं 10 मार्च को गृह विज्ञान से शुरू हुई और 4 अप्रैल को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के साथ समाप्त होंगी।

Punjab Board 2025 Class 12th

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से चल रही हैं, जो कि 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article