एजुकेशन

Punjab Board 2025: जारी हुई पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट, pseb.ac.in पर देखें परीक्षा का शिड्यूल

Punjab Board 2025 Exam Date OUT: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8 जनवरी, 2025 को कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र pseb.ac.in पर से या खबर से डेटशीट चेक करें।

Image

पंजाब बोर्ड 2025 डेट शीट जारी

Punjab Board 2025 Date Sheet OUT: पंजाब बोर्ड 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज यानी 8 जनवरी, 2025 को कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं, Punjab Board 2025 Date Sheet पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है।

PSEB Date Sheet 2025 Class 10

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।

PSEB Date Sheet 2025 Class 12

पंजाब बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 26 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इेखें पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

Punjab Board 2025 Date Sheet Download

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pseb.ac.in

चरण 2: PSEB 10वीं डेट शीट 2025/PSEB 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा

चरण 4: इसे देखें और डाउनलोड करें।

हॉल टिकट पर इन जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूलें:-

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • कक्षा का नाम
  • विषय और कोड
  • महत्वपूर्ण निर्देश

पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025 के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट यानी pseb.ac.in देखें!

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article