एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जारी किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा।

Image

Rajasthan PTET Result 2025

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 की डायरक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बीते सालों के ट्रेंड्स को देखें तो पीटीईटी रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही पीटीईटी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan PTET Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

PTET Result 2025 Rajasthan: जून में हुई थी परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को राज्य के 736 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 जून और फाइनल आंसर-की 24 जून को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। फिर अभ्यर्थियों के रैंक के अनुसार, उन्हें राज्यभर के संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा।

End of Article