एजुकेशन

PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Released: जारी हुआ पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड, pseb.ac.in पर करें चेक

PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Released: स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड

PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Released: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Punjab Board 10th Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च, 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल, 2026 तक को समाप्त होंगी। छात्र अपने अपने विद्यालयों से पीएसईबी 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ध्यान रहे छात्रों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल की आईडी ले जाना ना भूलें। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर PSEB Punjab Board 10th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूल के प्रधाचार्य या अध्यापक स्कूल लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज कर छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Punjab Board 10th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, माता पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता आदि जानकारी उपलब्ध होगी। यदि इसमें किसी प्रकार कोई श्रुटि पाई जाती है तो बोर्ड के ऑफिशियल मेल आईडी पर जाकर अपना शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके बाद इसमें करेक्शन कर आपको सूचित कर दिया जाएगा।

PSEB 10th Passing Marks: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

बता दें पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आ जाते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। ऐसे छात्रों को दोबारा मौका दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article