PSEB 5th Date Sheet 2025, Punjab Board Class 5th Exam 2025 Date: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पंजाब बोर्ड 5वीं एग्जाम 2025 डेट चेक कर सकते हैं।
PSEB Class 5th Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
डेटशीट के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक किया जाएगा। पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद मैथ्स, पंजाबी, हिंदी और एनवायरनमेंट साइंस की परीक्षा होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download PSEB 5th Date Sheet 2025
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर कक्षा 5वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Board Exam 2025: बीते साल कब हुई परीक्षा
बीते साल पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
