PM YASASVI Scholarship 2025 for OBC Students: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (YASASVI)) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), ईबीसी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) और डीएनटी (घुमंतू जाति) समुदायों के छात्रों को शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई को बिना किसी वित्तीय बाधा के जारी रख सकें।यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ते हैं—ऐसे स्कूल जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100% परिणाम दिए हैं। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship 2025 Registration: कौन कर सकता है आवेदन
- छात्र ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी समुदाय से होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र वर्तमान में कक्षा 9 या कक्षा 11 में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र का स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100% परिणाम देने वाला होना चाहिए।
पीएम यशस्वी योजना 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
- यशस्वी योजना के पंजीकरण के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर दिए गए मेनू से "Register" विकल्प पर क्लिक करें।
- इस पृष्ठ पर आपको निम्न जानकारी भरनी होगी: उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, एक पासवर्ड तैयार करें
- सभी विवरण भरने के बाद "Create Account" पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएगा।
- कृपया भविष्य की आवश्यकता के लिए जनरेट किया गया आवेदन संख्या (Application Number) नोट करके रख लें।
PM YASASVI Scholarship 2025 Money: छात्रवृत्ति की राशि कितनी
कक्षा 9 के छात्रों को ₹75,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
कक्षा 11 के छात्रों को ₹1,25,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
PM YASASVI Scholarship 2025: कहां और कैसे मिलेगी राशि
यह राशि सीधे छात्र के आधार से लिंक किए गए बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित हो सके।

PM YASASVI Scholarship 2025 Registration
PM YASASVI Scholarship 2025 How to apply: कैसे करना है आवेदन
आवेदन प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया गया है। छात्र को NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और “NSP OTR” ऐप के माध्यम से आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन करके One Time Registration (OTR) नंबर जनरेट करना अनिवार्य होगा। यदि छात्र नाबालिग है और उसका आधार नहीं है, तो माता-पिता का आधार इस्तेमाल किया जा सकता है।

PM YASASVI Scholarship Application
PM YASASVI Scholarship Application
PM YASASVI Scholarship 2025 in Hindi: किसे मिलेगी मदद
यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी, बल्कि देश में शिक्षा की समावेशिता और समानता को भी बढ़ावा देगी। सरकार की यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।
