एजुकेशन

Patna High Court Steno Result 2026: पटना हाई कोर्ट ने जारी किया स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Patna High Court Stenographer Result 2026 OUT: पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इस लेख से अपना ​परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Patna High Court Stenographer Group C Result

पटना हाई कोर्ट ने जारी किया स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम

Patna High Court Stenographer Result 2026: पटना हाई कोर्ट ने ग्रुप सी के लिए आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इस लेख से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय की ओर से आयोजित इस स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा के माध्यम से स्टेनोग्राफर के कुल 111 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Patna High Court Stenographer Result 2026 Step to check

  • संबंधित वेबसाइट पर जाएं: patnahighcourt.gov.in
  • बाएं तरफ 'Recruitments' पर जाएं
  • Patna High Court Stenographer Result 2026 Link यानी 'Result of the written test of Stenographer Recruitment Examination, 2025. New' के सामने View पर क्लिक करें
  • रिजल्ट पेज पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
  • अपना नाम देखें
  • इसे डाउनलोड करें
  • इसका प्रिंटआउट ले लें

रिजल्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और सफल उम्मीदवारों के नाम हैं। संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप patnahighcourt.gov.in/Recruitments.aspx पर जा सकते हैं।

पटना उच्च न्यायालय ने 22 दिसंबर को स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा का आयोजन किया था। आधिकारिक अधिसचूना के अनुसार, कुल 210 उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

कटऑफ भी जारी

स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा परिणाम के साथ साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई गई है। उम्मीदवार अपने वर्ग के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखने की जरूरत है कि वे रिजल्ट में अपने नाम की स्पेलिंग के साथ-साथ रोल नंबर की जांच भी अच्छे से कर लें।

अगर आप भी इस तरह की वैकेंसी के लिए आगे कभी अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, तो कम से कम 12वीं पास होना व साथ में स्टेनोग्राफी जानना जरूरी है। इस भर्ती के लिए 21 अगस्त से 19 सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन अप्लाई किए जा सकते हैं, संभवत: फिर इस साल ऐसा विज्ञापन निकाला जाए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article