एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: दो स्पेशल एपिसोड में टेलीकास्ट होगी परीक्षा पे चर्चा, जानें कहां से देखें Live Streaming

Pariksha Pe Charcha 2026 Streaming: परीक्षा पे चर्चा 2026 से जुड़ा नया अपडेट आया है। सीबीएसई ने आज 4 फरवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डालकर बताया कि इस बार परीक्षा पे चर्चा 2026 दो स्पेशल एपिसोड में टेलीकास्ट होगी। जानें कहां से देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Image

परीक्षा पे चर्चा 2026 (Photo - innovateindia1.mygov.in/)

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Streaming: परीक्षा पे चर्चा 2026 से जुड़ा नया अपडेट आया है। सीबीएसई ने आज 4 फरवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डालकर बताया कि इस बार परीक्षा पे चर्चा 2026 दो स्पेशल एपिसोड में टेलीकास्ट होगी। इसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ परीक्षा के लिए आत्मविश्वास, दबाव और क्लैरिटी पर बातचीत करेंगे। जानें परीक्षा पे चर्चा 2026 तारीख क्या है? और कहां से देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Pariksha Pe Charcha 2026 Date and Time परीक्षा पे चर्चा 2026 तारीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) को छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे, ये बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाली एक सलाना बातचीत है, जिसमें नरेंद्र मोदी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, उन्हें प्रेशर मैनेज करने के गुण बतलाते हैं। कल 3 फरवरी को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट के जरिए दी थी Pariksha Pe Charcha 2026 Date 6 फरवरी है।

Pariksha Pe Charcha 2026 इस बार क्या है खास

इस बार की सबसे बड़ी खास बात होगी परीक्षा पे चर्चा दो स्पेशल एपिसोड में टेलीकास्ट होगी। टाइम यहां से नोट करें

  • एपिसोड 1: 6 फरवरी 2026 सुबह 10:00 बजे
  • एपिसोड 2: 9 फरवरी 2026 सुबह 10:00 बजे
इसके अलावा इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और कई जगहों पर कई प्री-इवेंट आयोजित किए गए।

Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

इस बार रिकॉर्ड 4.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा पे चर्चा (PPC) के लिए कुल 4.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 4,19,14,056 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, 24,84,259 शिक्षकों और 6,15,064 माता-पिता भाग ले रहे हैं।

परीक्षा पे चर्चा 2026 कहां होगी, Pariksha Pe Charcha 2026 Venue

परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का ये नौवां एडिशन होगा, जो कि 6 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाला है। संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप mygov.in/ppc-2026 पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article