शहर

जयपुर में मां-बेटे और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला पर्चा- 'मोबाइल में है सुसाइड नोट'

राजस्थान के जयपुर स्थित भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक घर से मां, बेटे और बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दीवार पर मोबाइल में सुसाइड नोट होने का संदेश लिखा मिला है, जिसके बाद पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है।

Image

घर में मिले तीन शव (सांकेतिक चित्र)

Photo : iStock

राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके से सामूहिक आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह एक घर के कमरे से मां, बेटे और बेटी कुल तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच के दौरान कमरे की दीवार पर एक कागज चिपका हुआ मिला। उस पर्चे पर लिखा था कि सुसाइड नोट मोबाइल फोन में है। इस संदेश के मिलने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्याका मामला मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article