एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 कब होगी, कहां से देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Pariksha Pe Charcha 2026 Date Live Streaming: परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का आयोजन जल्द किया जाएगा। इस बार नौवां एडिशन होगा, जिसके लिए छात्र छात्राएं उत्साहित होंगे। इस सेशन के दौरान, स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स सहित पार्टिसिपेंट्स को आने वाले बोर्ड एग्जाम्स के बारे में PM मोदी से बातचीत करने का अवसर मिलता है, आइये जानें परीक्षा पे चर्चा 2026 कब होगी और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Pariksha Pe Charcha 2026

परीक्षा पे चर्चा 2026 (image - innovateindia1.mygov.in)

Pariksha Pe Charcha 2026 Date Live Streaming: परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का आयोजन जल्द किया जाएगा। इस बार नौवां एडिशन होगा, जिसके लिए छात्र छात्राएं उत्साहित होंगे। इस सेशन के दौरान, स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स सहित पार्टिसिपेंट्स को आने वाले बोर्ड एग्जाम्स के बारे में PM मोदी से बातचीत करने का अवसर मिलता है, अब तक 4.5 करोड़ से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने PPC 2026 के लिए रजिस्टर किया है। इस साल के PPC के लिए 28 लाख से ज्यादा टीचर्स ने भी रजिस्टर किया है। PPC 2026 के लिए अब तक 4,19,14,056 स्टूडेंट्स, 24,84,259 टीचर्स और 6,15,064 पेरेंट्स ने रजिस्टर किया है। आइये जानें परीक्षा पे चर्चा 2026 कब होगी और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

परीक्षा पे चर्चा 2026 कहां और कब होगी, Pariksha Pe Charcha 2026 Date

परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का नौवां एडिशन अस्थायी रूप से फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में नई दिल्ली में होने वाला है। इस दौरान बोर्ड परीक्षा से जुड़े सवाल खासकर तनाव को कैसे मैनैज करें, पर बातचीत होती है। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए, PM मोदी बताते हैं कि वे Board Exam Stress से कैसे निपट सकते हैं, बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी कैसे कर सकते हैं, और साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रख सकते हैं।

जो लोग PPC 2026 इवेंट में फिजिकली शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए इन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Streaming

दूरदर्शन चैनल: DD नेशनल, DD न्यूज, DD इंडिया और प्रमुख प्राइवेट टीवी चैनल

ऑल इंडिया रेडियो (MW और FM)

वेब प्लेटफॉर्म: PMO, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, MyGov.in

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म: YouTube (MoE), Facebook Live, स्वयं प्रभा चैनल

Pariksha Pe Charcha Event केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, इसमें देशभर में तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी के स्टूडेंट्स भी हिस्सा ले सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha कहां होता है?, Pariksha Pe Charcha 2026 Place

पहली बार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई जगहों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। पहले यह कार्यक्रम सिर्फ नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होता था।

पीएम मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' 2018 से हर साल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री लाइव होकर स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से बात करते हैं। यह इवेंट देश में एग्जाम सीजन की शुरुआत में होता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) समेत कई बोर्ड फरवरी के बीच से बोर्ड एग्जाम करवाएंगे। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन समेत इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल में होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article