एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: आज यानी 9 फरवरी को 10 बजे परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का दूसरा सेशन रिलीज होने जा रहा है। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देवमोगरा (गुजरात), गुवाहाटी (असम) और नई दिल्ली के छात्रों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। यहां आप जान सकते हैं कि परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड कहां देखें।

Image

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: यहां देखें परीक्षा पे चर्चा की लाइव स्ट्रीमिंग

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: आज यानी 9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का दूसरा एपिसोड रिलीज होने जा (Pariksha Pe Charcha 2026) रहा है। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देवमोगरा (गुजरात), गुवाहाटी (असम) और नई दिल्ली के छात्रों से बातचीत करते हुए (Pariksha Pe Charcha) नजर आएंगे। यहां प्रधानमंत्री ना केवल छात्रों के कठिन सवालों का जवाब और स्ट्रेस दूर करने का मंत्र बताएंगे बल्कि सोशल मीडिया के दौर में पढ़ाई और डिजिटल डिस्ट्रेक्शन के बीच बैलेंस बनाने का गुरुमंत्र भी साझा करेंगे।

बता दें पीपीसी 2026 का पहला सेशन 6 फरवरी को ब्रॉडकास्ट हुआ था। पीपीसी 2026 के लिए करीब 6.76 करोड़ लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें कुल 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 3.53 करोड़ से भी ज्यादा है। पहले एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए थे। वहीं अब दूसरे एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है। इस बीच छात्र व अभिभावकों का सवाल है कि परीक्षा पे चर्चा दूसरा एपिसोड कहां देख सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Streaming:यहां देखें परीक्षा पे चर्चा की लाइव स्ट्रीमिंग

परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके अलावा यह कार्यक्रम पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय (MoE), दूरदर्शन और MyGov.in जैसे ऑफिशियल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा छात्र इसे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के यूट्यूब, या पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Mygov पर जाकर देख सकते है इसके अलावा फेसबुक लाइव पर भी देख सकेंगे।

Pariksha Pe Charcha: एग्जाम अपने आपको एग्जामिन करने के लिए होता है

पीपीसी 2026 के पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बताया था कि एग्जाम हमें अपने आपको एग्जामिन करने के लिए होता है। ऐसे में हमारा गोल एग्जाम में नंबर नहीं हो सकता है, हमारा गोल संपूर्ण जीवन के विकास का होना चाहिए। हमें अपने आपको सीमित नहीं करना चाहिए। पीएम ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि जिंदगी सबसे ज्यादा उत्तम बनें, जीवन अपना सर्वश्रेष्ठ बनें, अपना पूरा जीवन शानदार रहे इसके लिए जीवन को तैयार करना है। शिक्षा एक माध्यम है इसी के आधार पर करना चाहिए।

Pariksha Pe Charcha 2026: टीचर्स को पीएम मोदी की सलाह

टीचर का प्रयास रहना चाहिए टीचर की स्पीड छात्र से एक कदम ज्यादा होना चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में ना हो। जिस प्रकार किसान खेत को सींचता है ठीक उसी प्रकार टीचर्स को भी छात्रों के मन को जोतना चाहिए। इसका तरीका यह है कि मान लीजिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में इतिहास का ये पाठ पढ़ाना है तो जनवरी एक तारीख को छात्रों को बता दें कि पहले वीक में हिस्ट्री का ये पाठ पढ़ाऊंगा। इससे छात्रों को पता होगा कि आने वाले सप्ताह में ये ये विषय आने वाला है। इससे छात्र पहले से तैयार रहेंगे और जब टीचर्स उस पाठ को पढ़ाएंगे तो छात्रों को अच्छे से समझ आएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article