एजुकेशन

PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा (PPC) 6 फरवरी को, इस बार 4.50 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 6 फरवरी, 2026 को छात्रों के साथ Pariksha Pe Charcha करेंगे। यह घोषणा पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट के जरिए दी। इस बार 4.50 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है। जानें इनमें शिक्षको व अभिभावकों की संख्या

Image

परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 (image -mygov.in/ppc-2026)

Pariksha Pe Charcha 2026 Date, Time, Place Venue: हो जाएं तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) को छात्रों के साथ अपनी सालाना बातचीत करने जा रहे हैं। यह घोषणा पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट के जरिए दी। इस बार रिकॉर्ड 4.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और कई जगहों पर कई प्री-इवेंट आयोजित किए गए।

Pariksha Pe Charcha 2026 me kya hota hai

इस बातचीत में, पीएम मोदी छात्रों से परीक्षा के तनाव को कैसे संभालें, इस बारे में बात करते हैं। (Pariksha Pe Charcha 2026 me kya hoga) इस दौरान बोर्ड में शामिल होने वाले बच्चों के साथ शिक्षकों व अभिवाहकों को भी पीएम मोदी से बात करने का अवसर मिलता है। इस दौरान छात्र पीएम मोदी से परीक्षा के दबाव, पढ़ने के लिए प्रेरणा और लक्ष्य निर्धारण, मानसिक तनाव से कैसे निपटें, और भी बहुत कुछ के बारे में सवाल पूछ पाएंगे।

देखें आधिकारिक ट्वीट

रिकॉर्ड लोगों ने कराया पंजीकरण, Pariksha Pe Charcha 2026 Registration

इस बार, परीक्षा पे चर्चा (PPC) के लिए कुल 4.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 4,19,14,056 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, 24,84,259 शिक्षकों और 6,15,064 माता-पिता भाग ले रहे हैं।

जो उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से बातचीत में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए बातचीत का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

परीक्षा पे चर्चा 2026 कब होगी, Pariksha Pe Charcha 2026 Date

परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का नौवां एडिशन 6 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाला है। संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप mygov.in/ppc-2026 पर जा सकते हैं। बता दें, हर साल इसका आयोजन किया जाता है ताकि छात्र खुद को प्रेशर में न महसूस करें

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article