Pariksha Pe Charcha 2025: बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बात करने वाले हैं। परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। बोर्ड एग्जाम 2025 से पहले पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन होस्ट करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड समेत तमाम स्टेट बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam 2025) फरवरी में शुरू हो रही हैं। अपने देश में बोर्ड परीक्षा किसी बड़े आयोजन की तरह है, जिसे लेकर बच्चे ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और टीचर भी तनाव और डर (Board Stress and Fear) में रहते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025 में 2500 छात्र लेंगे हिस्सा
देश में बोर्ड परीक्षा (Board Exams 2025) से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की बच्चों के मन में बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने की अनोखी पहल है। परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण जनवरी 2025 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 2,500 चयनित छात्र भाग लेंगे।

Pariksha Pe charcha 2025.
Pariksha Pe Charcha 2025 Registration ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Participate Now के टैब पर क्लिक करें।
- अब स्टूेंट्स Participate पर क्लिक करें।
- नाम और फोन नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
