एजुकेशन

OTET Admit Card 2023: जारी हुआ ओटीईटी का हॉल टिकट, bseodisha.ac.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 03:44 PM IST

OTET Admit Card 2023: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET 2023) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। यहां अपना पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट seodisha.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार टीईटी परीक्षा 30 जून को निर्धारित है।

Image

OTET Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र

OTET Admit Card 2023:ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज यानी 25 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET 2023) के लिए हॉल टिकट जारी कर (OTET Admit Card) दिया है। यहां अपना पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (OTET Hall Ticket 2023) सकते हैं। बता दें इस बार ओडिशा टीईटी परीक्षा 30 जून 2023 से आयोजित की जाएगी।

बता दें ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड टीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य (OTET Hall Ticket) होता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSE OTET Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड

  • bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Odisha Teacher Eligibility test OTET Hall Ticket 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। ओडिशा के शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए टीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article