एजुकेशन

School Closed: इस राज्य में चक्रवात 'दाना' की वजह से 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

West Bengal School Closed: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाब की क्षेत्र की वजह से चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा की ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के सात जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Image

School Closed News

West Bengal School Closed News Today in Hindi: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव की क्षेत्र की वजह से चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस चक्रवाती तूफान का नाम 'दाना' रखा है। इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा हैं। इस वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही इन इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के सात जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल के स्कूलों में छुट्टी

पश्चिम बंगाल सरकार के मुताबिक, चक्रवात 'दाना' की वजह से दक्षिण 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता के सभी स्कूलों को 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, मौसम कि स्थिति को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है एक बार संबंधित स्कूल में अवश्य संपर्क कर लें।

Odisha School Closed 2024: ओडिशा में तीन दिन तक स्कूल बंद

वहीं, ओडिशा सरकार ने राज्य के 14 जिलों में तीन दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। राज्य के गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझार, ढ़ेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में कल यानी 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article