एजुकेशन

Odisha Police SI Result 2023 Declared: जारी हुआ ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक पर करें चेक

Odisha Police SI Result 2023 Declared, Sarkari Result 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आप ओडिशा पुलिस एसआई रिजल्ट, कटऑफ 2023 चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha Police SI Result 2023 Delcared: यहां चेक करें ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट

Odisha Police SI Result 2023 Declared, Sarkari Result 2023: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (Odisha Police SI Result) सूचना है। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट व कटऑफ लिस्ट जारी कर (Odisha Police Sub Inspector Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। चयन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल 1439 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Odisha Police SI Exam Date 2023: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2023 को आयोजित की थी। परीक्षाएं राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Odisha Police SI Result 2023: यहां देखें रिजल्ट

  1. odishapolice.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Odisha Police Sub Inspector Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Odisha Police SI PET/PST Exam 2023: पीईटी पीएसटी एग्जाम डेट

ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) 26 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे पीईटी व पीएसटी परीक्षा में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article