LIVE

orissaresults.nic.in, CHSE Odisha Board 10th 12th Result 2024: घोषित हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

orissaresults.nic.in, CHSE Odisha Board 10th 12th Result 2024: घोषित हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

orissaresults.nic.in, CHSE Odisha Board 10th 12th Result 2024: घोषित हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

ओडिशा बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बिग (Odisha Board 10th Result) अपडेट है। ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 26 मई 2024, रविवार को ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर एसएससी यानी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर (Odisha Board 12th Result) दिया है। वहीं लिंक 11:30 पर एक्टिव कर दी गई है। इसके अलावा स्कूल के प्रमुख भी अपने स्कूल के प्रमुख भी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से 12:30 बजे रिजल्ट चेक (Odisha Board Plus 2 Result) कर सकते हैं। जबकि एचएससी 12वीं का रिजल्ट शाम 4:30 बजे ऐलान (Odisha Board HSC Result) किया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisa.ac.in, chseodish.nic.in, orissaresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। छात्र यहां रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

बीएसी ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 10 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि सीएचएसई क्लास 12 यानी प्लस 2 की परीक्षा 16 फरवरी से 20 मार्च तक थी। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 5.5 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि प्लस 2 एग्जाम में कुल 3.59 लाख स्टूडेंट्स शामिल थे। एग्जाम राज्य के 1160 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित था। बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा।

पिछले साल यानी 2023 में सीएचएसई ओडिशा बोर्ड 12वीं के ओवरऑल पर्सेंटेज की बात करें तो 97.99% छात्र पास थे। जबकि यहां लड़कों का पास फीसदी 95.5% व लड़कियों का पास प्रतिशत 97.07% देखने को मिला था। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी स्टूडेंट्स के दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो फेल माने जाएंगे। छात्रों से अनुरोध है कि हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

BSE Odisha Board 10th 12th HSC Result 2024 Link
Odisha Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MAY 26, 2024 18:05 IST

CHSE Odisha 12th Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में इस साल कुल 25,897 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 21,308 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 26, 2024 17:22 IST

CHSE Odisha Board 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

CHSE Odisha Board 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक
ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 26, 2024 16:56 IST

CHSE Odisha Board 12th Result 2024 LIVE - 12वीं आर्ट्स में इतने स्टूडेंट्स पास

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 235218 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 190429 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।
MAY 26, 2024 16:43 IST

Odisha Board 12th HSC Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 86.93 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स का पास प्रतिशत 82.27 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम का 80.95 फीसदी रहा।
MAY 26, 2024 16:32 IST

Odisha Board 12th HSC Result 2024 LIVE - जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया गया है। ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 26, 2024 16:08 IST

Odisha Board 12th HSC Result 2024 LIVE - ओडिशा बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
MAY 26, 2024 15:34 IST

Odisha Board 12th HSC Result 2024 LIVE - पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई की शाम 4:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
MAY 26, 2024 15:07 IST

CHSE Odisha 12th HSC Plus 2 Result 2024 LIVE - नोट कर लें वेबसाइट

  • orissaresults.nic.in
  • chseodisha.nic.in
MAY 26, 2024 14:36 IST

CHSE Odisha 12th HSC Plus 2 Result 2024 LIVE - यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MAY 26, 2024 14:06 IST

CHSE Odisha 12th Result 2024 LIVE - बीते साल कब जारी हुआ था रिजल्ट

साल 2023 में ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई को जारी किया गया था। वहीं, 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा 8 जून को हुई थी। वहीं, इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 26 मई को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा शाम 4:30 बजे की जाएगी।
MAY 26, 2024 13:35 IST

CHSE Odisha 12th Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 26, 2024 13:04 IST

CHSE Odisha 12th Result 2024 LIVE - कब हुई थी 12वीं परीक्षा

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 3.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
MAY 26, 2024 12:29 IST

CHSE Odisha 12th Result 2024 - आज जारी होगा 12वीं रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 26, 2024 11:36 IST

Odisha Board 10th Result LIVE: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • एसएमएस के जरिए रिजल्ट
  • मोबाइल का मैसेज बॉक्स ओपन करिए।
  • न्यू मैसेज पर जाकर OR10 या OR12 टाइप कर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब 5676750 पर भेजें।
  • रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।
MAY 26, 2024 11:04 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: इतने पर्सेंटे छात्र पास

BSE Odisha Board 10th Result LIVE इस वर्ष ओडिशा बोर्ड 10वीं का पास पर्सेंटेज कुल 96.7 पर्सेंट देखने को मिला है। यहां छात्राओं का पास फीसदी 96.73% व 93% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
MAY 26, 2024 10:47 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: जारी हुआ रिजल्ट

BSE Odisha Board 10th Result LIVE ओडिशा बोर्ड माध्यमिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां छात्रों का कुल पासिंग पर्सेंटेज 96.07 प्रतिशत देखने को मिला है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseodisa.ac.in, chseodish.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MAY 26, 2024 10:37 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: किसी भी वक्त रिजल्ट

BSE Odisha Board 10th Result LIVE ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। प्रेस कांफ्रेंस जारी है। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार आधिकारिक वेबसाइट bseodisa.ac.in, chseodish.nic.in पर विजिट करते रहें।
MAY 26, 2024 10:32 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: इस लिंक से डायरेक्ट रिजल्ट

BSE Odisha Board 10th Result LIVE ओडिशा बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
  • bseodisa.ac.in
  • chseodish.nic.in
  • orissaresults.nic.in
MAY 26, 2024 10:26 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: एडमिट कार्ड बाह निकाल लें

BSE Odisha Board 10th Result LIVE ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि अपना अपना एडमिट कार्ड बाहर निकाल लें। बोर्ड ठीक 11:30 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर देगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
MAY 26, 2024 09:41 IST

BSE Odisha Board 10th Result LIVE: एसएमएस के जरिए रिजल्ट

  • मैसेज बॉक्स ओपन करिए।
  • न्यू मैसेज पर जाकर OR10 या OR12 टाइप कर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब 5676750 पर भेजें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।