एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2021-2022: जारी हो गई यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:42 AM IST

UGC NET Answer Key 2021-2022 realeased at ugcnet.nta.nic.in : क्या आपने भी यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 या जून 2022 सत्र की परीक्षा में भाग लिया था, यदि हां, तो आपके लिए बड़ा अपडेट आ गया है। यूजीसी ने दोनों सत्रों के लिए आंसर की जारी कर दी है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी

KEY HIGHLIGHTS
  • यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।
  • दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए जारी की गई आंसर की
  • क्वेश्चयन पेपर व रिस्पॉन्स शीट भी किया गया जारी

UGC NET Answer Key 2021-2022: University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Answer key 2022 जारी कर दी गई है। यह आंसर की दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) में आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई है। बता दें, चरण 1, 2 और 3 की परीक्षाओं के लिए आंसर की लिंक एक्टिव हो चुका है, इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट आंसर की चेक कर सकते हैं।

UGC NET Answer key 2022 के साथ साथ एनटीए ने क्वेश्चयन पेपर (UGC NET 2022 Question Paper) व रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है। इन्हें देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • पेज के निचले तरफ देखें : Candidate Activity में UGC NET Dec 2021 and June 2022, Display Question Paper and Answer Key Challenge नाम का टेक्स्ट मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने से दो विकल्प आएंगे जिसमें पूछा जाएगा कि आप नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना चाहते हैं या नंबर और जन्म तिथि का
  • अपने हिसाब से विकल्प का चयन करें और आंसर की देखें व डाउनलोड करें।
Direct Link for Ugc Net Answer Key -UGC NET Answer key 2022 link

यूजीसी नेट आंसर की 2022 ऑब्जेक्शन

उम्मीदवार यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022 के खिलाफ 20 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को चुनौती दी गई प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

उत्तर कुंजी तक पहुंचने और आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट लॉगिन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article