एजुकेशन

NTA ने बदली SWAYAM जुलाई परीक्षा की तारीखें, जानें अब कब होगी परीक्षा

NTA SWAYAM July Exam 2025: एनटीए ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) परीक्षा की ​तारीख में बदलाव कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो देखें परीक्षा का शेड्यूल और आधिकारिक खबर लिंक

Image

NTA ने बदली SWAYAM जुलाई परीक्षा की तारीखें

NTA SWAYAM July Exam 2025 Dates Revised: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई परीक्षा 2025 की तारीखें बदल दी हैं। जो कैंडिडेट इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे NTA SWAYAM Websites exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर या नीचे खबर में पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

यह एग्जाम अलग-अलग SWAYAM कोर्स के सर्टिफिकेशन के लिए होगा। परीक्षा का आयोजन पहले 11, 11 और 13 दिसंबर को किया जाना था, देखें अब नई तारीख या शेड्यूल

कोर्स का कोड कोर्स का नाम परीक्षा की पुरानी तारीख परीक्षा की नई तारीख

cec25_ed14 Basic Concepts in Education 11 दिसंबर 2025 15 दिसंबर 2025
ntr25_ed70 Basic Instructional Methods 11 दिसंबर 2025 16 दिसंबर 2025
ntr25_ed94 Student Psychology 13 दिसंबर 2025 16 दिसंबर 2025
  • नए शेड्यूल के अनुसार, 'बेसिक कॉन्सेप्ट्स इन एजुकेशन' का आयोजन अब 11 दिसंबर की जगह 15 दिसंबर को किया जाएगा।
  • 'बेसिक इंस्ट्रक्शनल मेथड्स: जो पहले 11 दिसंबर को होना था, अब 16 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
  • स्टूडेंट साइकोलॉजी का पेपर, जो 13 दिसंबर को होना था, अब 16 दिसंबर, 2025 को होगा।

बता दें, एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है, कल 8 दिसंबर को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था, ये रहा लिंक - SWAYAM July Exam 2025 Admit Card Download Notice

SWAYAM July Exam 2025 Admit Card Step to Download

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं
  • होम पेज पर Candidate Activity के नीचे देखें
  • Download Admit Card for SWAYAM Exam (July, 2025) Semester लिंक पर क्लिक कर दें।
  • नया पेज खुलेगा जहां क्रेंडिंशियल डालें।

आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: SWAYAM July Exam 2025 Admit Card Download Link

अगर किसी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या चेक करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-4075 9000 या 011-6922770 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article