NTA Exam Calendar, UGC NET New Exam Date 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट समेत तीन परीक्षाओं की नई डेट का ऐलान कर दिया है। पेपर लीक के चलते यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी (UGC NET New Exam Date) गई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार परीक्षा की नई तारीख को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे थे। वहीं अब एनटीए ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी और एनसीईटी परीक्षा के लिए नया कैलेंडर जारी कर (CSIR UGC Exam Date) दिया है।
एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षा ऑफलाइन मोड पर 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित (NCET New Exam Date) की जाएगी। जबकि सीएसआईआर यूजीसी की परीक्षाएं 25 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक निर्धारित है। वहीं एनसीईटी परीक्षा 10 जुलाई को होगी। यह सभी परीक्षाएं सीबीटी मोड पर होंगी। यहां आप यीजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी और एनसीईटी एग्जाम का नया कैलेंडर देख सकते हैं।
NTA Exam Calendar 2024: यहां देखें परीक्षा का कैलेंडर
| Name Of Examination | Date Of Examination | Mode |
| NCET | 10 जुलाई 2024 | सीबीटी |
| JOINT CSIR UGC NET | 25 से 27 जुलाई 2024 | सीबीटी |
| UGC NET June 2024 | 21 अगस्त से 4 सितंबर | सीबीटी |
