एजुकेशन

Noida-Ghaziabad School Timing: हीटवेव का कहर! बदल गया स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 20, 2023, 09:35 PM IST

Noida-Ghaziabad School Timing:दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में काफी गर्मी पड़ रही है। इसको देखते हुए यूपी के गाजियाबाद और नोएडा के जिलाधिकारी ने बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।

Image

नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल टाइमिंग हुआ बदलाव

Photo : BCCL

Noida-Ghaziabad School Timing: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में चल रही गर्मी का सितम असहनीय हो गया है। यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में भी लू चल रही है। इसको देखते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने स्कूल टाइमिंग में बदवाल के आदेश दिए हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

गाजियाबाद के जिला जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे भारत में चल रही गर्मी के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलाने का आदेश दिया गया है।

इसी तरह के फैसले हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और प्रयागराज में लिए गए हैं। अत्यधिक गर्मी की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये परिवर्तन लागू किए गए थे।

उधर झारखंड में स्कूलों ने अपने समय में संशोधन किया है और हीटवेव के दौरान छात्रों की परेशानी को देखते हुए सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गर्मी के दौरे के जोखिम से बचने के लिए स्कूल के समय और बंद करने के समय को संशोधित करने के निर्णय लिए गए थे।

देश के अन्य हिस्सों, जैसे कि त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी की लहर के कारण स्कूल बंद हो गए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article