एजुकेशन

NIOS Class 12th Result 2024: जारी हुआ एनआईओएस 12वीं का रिजल्ट, Direct Link से तुरंत चेक करें मार्क्स

NIOS Class 12th Result 2024: एनआईओएस कक्षा 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 22 जून 2024 को जारी कर दिया है।

Image

NIOS Class 12th Result 2024

NIOS Class 12th Result 2024: एनआईओएस कक्षा 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (NIOS Class 12th Result 2024) आज यानी 22 जून 2024 को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एनआईओएस कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड (NIOS Class 12th Result 2024 Download) कर सकते हैं।

NIOS 12th Class Result 2024: कब मिलेगी मार्कशीट

एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल की तरफ से ही प्रदानी की जाएगी। फिलहाल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download NIOS Class 12th Result 2024

  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एनटीए यूजीसी नेट री-एग्जाम डेट, जानें दोबारा कब होगी ये परीक्षा

NIOS Class 12th Result 2024: कब हुई थी 12वीं परीक्षा

एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल से 22 मई 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 11 मार्च से 27 मार्च 2024 तक हुई थी। बता दें कि जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं अप्रैल सेशन की परीक्षा पास नहीं की है, वह अब अक्टूबर सेशन की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article