एजुकेशन

NIFT Answer Key 2024: जारी हुई निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

NIFT Answer Key 2024 released, Download PDF(निफ्ट 2024 एंट्रेंस परीक्षा की आंसर-की): एनटीए ने निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NIFT Answer Key 2024

NIFT Entrance Exam 2024, NIFT 2024 answer key out, download link here: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (NIFT Answer Key 2024) आज यानी 18 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर निफ्ट आंसर-की 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

NIFT Entrance Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

एनटीए द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

NIFT Answer Key 2024 Online Objection: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 19 फरवरी की रात 11 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सभी अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से निफ्ट आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download NIFT Answer Key 2024 Download Process

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर निफ्ट आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA NIFT Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

निफ्ट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article