NEET UG Final Answer Key 2023, neet.nta.nic.in: नीट यूजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 मई और 06 जून 2023 को होने वाली नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर (NEET UG Final Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें इस बार नीट यूजी की परीक्षा 07 मई और 06 जून को मणिपुर में आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था। एनटीए ने अब फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें फाइनल आंसर की
- neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA NEET UG Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
