एजुकेशन

NEET UG Counselling 2024: 23 अगस्त को इस समय जारी होगा MCC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

NEET UG Counselling 2024 Schedule Pdf: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC कल mcc.nic.in पर राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। अगर आप भी इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जानें किस समय तक आप अपना परिणाम देख सकेंगे।

Image

MCC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

NEET UG Counselling 2024 Schedule Pdf: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC कल यानी 23 अगस्त को mcc.nic.in पर राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। अलॉटमेंट प्रक्रिया के नतीजे घोषित होते ही सबसे पहले इस पेज पर भी जानकारी दी जाएगी। इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर की जाएगी। अगर आप भी इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जानें किस समय तक आप अपना परिणाम देख सकेंगे।

फीस का भुगतान करने के लिए रहें तैयार

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें फीस का भुगतान करना होगा और समय सीमा के भीतर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी। पहले अलॉटमेंट के बाद शामिल होने वाले उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 30-31 अगस्त, 2024 को निर्धारित किया गया है।

NEET UG Result 2024

NEET UG Result 5 मई को जारी किया गया था और जिन उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास किया था, उनके पास MBBS, BDS, BSc (नर्सिंग) कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 20 अगस्त, 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने का समय था। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा भी 20 अगस्त तक समाप्त हो गई।

NEET 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। NEET सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 5 बजे तक जारी होने की उम्मीद है।

MCC NEET UG Counselling Round 1 Seat Allotment Result: How to Check

  • MCC Official Website mcc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, NEET UG Counselling Link पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में, आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • NEET UG Counselling Round 1 Result 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इस पर जाएं और इसे डाउनलोड करें।

MBBS कार्यक्रम में प्रवेश के लिए NEET UG काउंसलिंग के कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक आवंटन दौर के बाद जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आगामी काउंसलिंग राउंड में भाग लेने के लिए पंजीकरण करना होगा और विकल्प दर्ज करने होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article