एजुकेशन

NEET UG Answer Key 2025 Released: जारी हुई नीट यूजी आंसर-की पीडीएफ, इस Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

NEET UG Answer Key 2025 PDF Link released at neet.nta.nic.in: नीट यूजी परीक्षा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नीट यूजी आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG Answer Key 2025

NEET UG Answer Key 2025 PDF Link released at neet.nta.nic.in: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 3 जून को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नीट यूजी आसंर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Answer Key 2025 Pdf: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 (रविवार) को देश के 552 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 5 जून की रात 11:50 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

How to download NEET UG Answer Key 2025

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी नीट यूजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Answer Key 2025 Direct Link

NEET UG Result 2025 Date: किस तारीख को आएगा नीट यूजी रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नीट यूजी रिजल्ट 14 जून को जारी किए जाने की संभावना है। नीट यूजी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article