NEET UG Answer Key 2023,
यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा। इसके एक से दो दिन में फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी होने के आसार हैं। बता दें एनटीए आंसर की जारी करने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। वहीं कई बार आंसर की व रिजल्ट एकसाथ ही जारी कर दिया जाता है।
NEET UG Result 2023: इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा
इस बार नीट यूजी की परीक्षा 07 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी, इसके लिए कुल 20 लाख 87 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आंसर की से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।NEET UG Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें आंसर की
- neet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
