NEET UG Admit Card 2025 released at neet.nta.nic.in: नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card 2025: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download NEET UG Admit Card 2025
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 720 अंकों के 180 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
