एजुकेशन

NEET UG 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत करें रजिस्टर

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों के पास केवल आज-आज का मौका है। क्योंकि आज आवेदन की लास्ट डेट है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक डी-एक्टिवेट हो जाएगा। जिन छात्रों ने अभी तक नीट यूजी के लिए आवेनद नहीं किया है वह neet.nta.nic.in से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

NEET UG 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज (Photo- Canva)

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह NTA NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें। क्योंकि इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और आवेदन का दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। छात्र neet.nta.nic.in से आसान चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नीट यूजी 2026 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

जैसा की आपको बताया गया कि बुधवार, 11 मार्च यानी आज नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट है। कक्षा 12वीं पास छात्र या 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र रात 11.50 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।। 11.50 के बाद आवेदन लिंक डी-एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आवेदन नहीं किया जा सकता।

कैसे करें नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन

1. नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए 'NEET UG Registration 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से खुद को रजिस्टर करें।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

5. छात्र आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

6. आवश्यक सारे दस्तावेज अपलोड करें।

7. आवेदन फॉर्म को चेक करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

9. शुल्क के भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

क्या है नीट यूजी 2026 की एप्लीकेशन फीस

आवेदन फॉर्म भरने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, ओबीसी छात्रों को 1600 रुपये, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर को 1000 रुपये है। छात्र यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article